KCG

घोटा के माली प्रशिक्षण केन्द्र में महिलाओं ने सीखे खाद्य प्रसंस्करण के गुर

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में उद्यानिकी विभाग द्वारा घोटा स्थित माली प्रशिक्षण केन्द्र में फल एवं सब्जी परीरक्षण का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। ग्राम पंचायत गेरूखदान में संचालित इस प्रशिक्षण में आसपास के गांवों की स्व-सहायता समूहों की महिलाएं उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान रायपुर से आए विभागीय विशेषज्ञ महिलाओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध फलों एवं सब्जियों के प्रसंस्करण और संरक्षण की आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसमें आम का शरबत जैम अचार आमचूर पाउडर इमली की चटनी टमाटर सॉस तथा अदरक लहसुन पेस्ट सहित कई उत्पाद तैयार करने की विधियां सिखाई जा रही हैं।महिलाएं प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में स्वयं उत्पाद तैयार कर उनकी गुणवत्ता सुरक्षित भंडारण पैकेजिंग और विपणन की बारीकियां भी सीख रही हैं। प्रशिक्षण के प्रति प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
सहायक संचालक उद्यान स्नेहलता सिन्हा ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को घरेलू स्तर पर लघु उद्यम शुरू करने का अवसर प्रदान करते हैं। स्थानीय कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन कर वे अतिरिक्त आय अर्जित कर सकती हैं जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page