KCG

पीएमएफएमई योजना में 35 प्रतिशत तक मिल रहा सब्सिडी का लाभ

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े छोटे उद्यमों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। योजना के माध्यम से नए उद्यम स्थापित करने के साथ-साथ संचालित इकाइयों के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। योजना के अंतर्गत आटा मिल मसाला प्रसंस्करण टोस्ट निर्माण बड़ी निर्माण कुल्फी एवं आइसक्रीम उत्पादन मिठाई निर्माण चिक्की निर्माण सहित विभिन्न खाद्य प्रसंस्करण गतिविधियों से जुड़े उद्यमों को लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा पशु आहार एवं पोल्ट्री फीड निर्माण इकाइयों को भी योजना में शामिल किया गया है। अधिकारियों के अनुसार पात्र हितग्राहियों को परियोजना लागत पर अधिकतम 35 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जाएगा जिससे स्वरोजगार के नए अवसर विकसित होंगे और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को गति मिलेगी। योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक उद्यमी पीएमएफएमई के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए नवीनतम पासपोर्ट फोटो आधार कार्ड पैन कार्ड बैंक खाते की पिछले छह माह की प्रविष्टियों वाली पासबुक की प्रति मशीनरी अथवा सामग्री का कोटेशन तथा राशन कार्ड की प्रति आवश्यक दस्तावेज के रूप में अपलोड करनी होगी। योजना संबंधी अधिक जानकारी जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र खैरागढ़-छुईखदान-गंडई कार्यालय से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा सहायक प्रबंधक अर्जुन कुमार साहू से मोबाइल नंबर 9981866045 पर संपर्क कर भी आवश्यक मार्गदर्शन लिया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page