KCGअपराधछत्तीसगढ़

अवैध गांजा बिक्री करते महिला गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जालबांधा पुलिस चौकी ने गांजा बिक्री करने वाले एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 2 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिंघौरी निवासी तुलसी वर्मा अपने घर से अवैध रूप से गांजा बेच रही है। सूचना के आधार पर जालबांधा पुलिस ने गवाहों एवं स्टाफ के साथ आरोपी के घर पर दबिश दी। रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी के कमरे से एक मेहरून रंग के थैले में रखा कुल 90 ग्राम गांजा बरामद किया गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 900 रुपये बताई गई है। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी महिला को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page