KCGशिक्षा

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय खैरागढ़ में 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय खैरागढ़ में सीबीएसई की कक्षा बारहवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। सीबीएसई के नतीजों में कक्षा 12वीं में कुल 51 में सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। वाणिज्य में प्रिंस कुमार साहू 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, सान्या देवांगन 80.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं सत्यम यादव 80.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह कक्षा विज्ञान संकाय में अंशु कुर्रे 84.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, अंगिता वर्मा 84.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं आर्य कुमार 83.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अंजय कुमार सहित सभी शिक्षकों ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। परीक्षा परिणाम में सफलता से विद्यालय में प्रसन्नता का वातावरण है। शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम से अभिभावकों में भी हर्ष है। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिश्रम के साथ-साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों को दिया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page