छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल के जन्मदिन पर विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने दी शुभकामनाएं

सत्यमेव न्यूज डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर पाटन विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल शामिल हुई। उन्होंने श्री बघेल से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा कि भूपेश बघेल का प्रदेश के विकास और आमजन के हितों के लिए किया गया कार्य स्मरणीय है। उनके कार्यकाल में किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के हितों को प्राथमिकता देते हुए कई जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यों को आगे बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपराओं, तीज-त्योहारों और लोककला को प्रोत्साहन देने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रयास किए गए।

उनके नेतृत्व में प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और स्थानीय परंपराओं से जुड़े विषयों को व्यापक स्तर पर पहचान मिली। विधायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता और ग्रामीण जीवन से जुड़े विषयों को सम्मान देने की दिशा में किए गए प्रयासों का प्रदेश के विभिन्न वर्गों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने श्री बघेल के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेसजन, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page