KCG

चुचरुंगपुर में करंट की चपेट में आने से 7 मवेशियों की मौत

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जीराटोला चुचरुंगपुर में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 7 गायों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह लगभग 7 बजे की है जब गांव के एक बोरवेल के पास लगे बिजली खंभे में अचानक करंट दौड़ गया। बताया जा रहा है कि खंभे की अर्थिंग तार में खराबी आने से घेराबंदी में लगे कांटेदार तार में करंट फैल गया जिससे पास में मौजूद 7 मवेशी उसकी चपेट में आ गए।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल प्रशासनिक टीम को सूचना दी जिसमें गंडई विद्युत विभाग, मोहगांव पुलिस और गंडई पशु चिकित्सा विभाग शामिल थे। विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर करंट की स्थिति को ठीक किया। पुलिस ने पंचनामा तैयार किया वहीं पशु चिकित्सा विभाग ने मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कर रिपोर्ट बनाई। पशुपालकों और ग्रामीणों ने इस दुःखद घटना के बाद परंपरा अनुसार मवेशियों का अंतिम संस्कार किया। ग्रामीणों ने घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि सभी गांवों में जर्जर तारों और खंभों की जांच की जाए ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण ही यह घटना हुई है और वे मांग करते हैं कि विद्युत विभाग अपनी व्यवस्था में सुधार करे। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि वे सभी गांवों में जर्जर तारों और खंभों की जांच करें और उन्हें बदलने का काम करें ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं घटित न हों। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग की जिम्मेदारी है कि वे ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page