अपराध

अनियंत्रित ट्रक ने मवेशियों को मारी ठोकर, आठ मवेशियों की मौत

सत्यमेव न्यूज़/एजेंसी. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पथर्रा गांव में शनिवार (Suturday) की रात तेज रफ्तार ट्रक ने हाईवे पर बैठी गायों (Cow’s) को बुरी तरह रौंद दिया. दुर्घटना में 8 गायों की मौके पर ही मौत (Death) हो गई वहीं कुछ मवेशी घायल (Injured) भी हुए हैं. दुर्घटना (Accident) के बाद ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. घटना कोटमी पुलिस चौकी (Kotmi Police Chauki) के पथर्रा गांव की है जहां बीती रात तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क पर बैठे मवेशियों को रौंद दिया.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ मवेशी (Cattle) ट्रक से टकराकर दूर जा गिरे जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई वहीं कुछ मवेशी (Cattle) घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि हादसे में 8 गायों (Cow’s) की मौत हुई है. दूसरे दिन सुबह जब लोगों को दुर्घटना (Accident) की जानकारी हुई तब गाँव में हडकंप मच गया तथा मामले की सूचना पुलिस को दी.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page