KCG

खैरागढ़ में क्षत्रिय वीरांगना महासभा की बैठक, सामाजिक सशक्तिकरण पर बनी रणनीति

प्रदेश अध्यक्ष सुषमा सिंह के नेतृत्व में आहूत हुई बैठक

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। अखिल भारतीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा की बैठक खैरागढ़ स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष सुषमा सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शीला सिंह गहरवार सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय वीरांगना महिलाओं की उपस्थिति रही। बैठक में समाज के मूल उद्देश्यों को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठन की महिलाओं ने एकमत होकर समाज में शिक्षा के प्रसार, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा क्षत्रिय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। बैठक में आगामी महाराणा प्रताप जयंती को भव्य एवं प्रेरणादायक रूप में मनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा भी तैयार की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन केवल उत्सव नहीं बल्कि समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी में प्रेरणा जगाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। इस अवसर पर महिलाओं से संगठन से अधिकाधिक जुड़कर समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। बैठक में समाज के वरिष्ठ परिवारजनों का आत्मीय सहयोग भी प्राप्त हुआ। अध्यक्ष राजकुमारी शताक्षी सिंह सहित नीता सिंह गहरवार, पूनम सिंह, नीलू सिंह, शिखा सिंह, पूजा सिंह, मेघा सिंह, छिप्रा सिंह, डॉ.दीपाली सिंह, खुशबू सिंह, शिखा सिंह, प्रियंका सिंह, कनिष्क सिंह, अर्चना सिंह, शिवानी सिंह, किरण सिंह, नेहा सिंह व नीलिमा सिंह समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी की उपस्थिति में बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page