KCG

अजातशत्रु बहादुर सिंह समेत राज्य के 21 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मिली पदोन्नति

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. राज्य पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अजातशत्रु बहादुर सिंह समेत छत्तीसगढ़ के कुल 21 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति मिली है। मूलतः संगीत नगरी खैरागढ़ के रहने वाले अजातशत्रु बहादुर सिंह अब डीआईजी बन गए हैं। राज्य पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में 21 पुलिस को पदोन्नति के बाद कंधे पर तमगे (स्टार) लगाकर सम्मानित किया गया। डी.जी.पी. अशोक जुनेजा ने आजाद शत्रु बहादुर सिंह सहित पदोन्नत सभी अधिकारियों को स्टार लगाकर बधाई दी।

इनमें खैरागढ़ राज परिवार से ताल्लुक रखने वाले अजातशत्रु बहादुर सिंह का नाम शामिल है, जो अब राज्य पुलिस सेवा में पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) बन गए हैं। पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में राम गोपाल गर्ग, दीपक झा, बालाजी राव, अभिषेक शांडिल्य और जितेंद्र सिंह मीणा शामिल हैं वहीं अन्य पुलिस अधिकारियों में गोवर्धन राम ठाकुर, टीआर कोशिमा, लाल उमेद सिंह, संतोष सिंह, कल्याण ऐलेसेला और प्रशांत ठाकुर, राजेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, शशिमोहन सिंह, रामकृष्ण साहू, राजेश कुकरेजा, आशुतोष सिंह, श्वेता राजमणि और विवेक शुक्ला शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य की पुलिस सेवा में अजातशत्रु बहादुर सिंह का सफर बेहद शानदार रहा है। वे छत्तीसगढ़ के तेज तर्रार और स्मार्ट पुलिस अफसर के रूप में जाने जाते रहे हैं। खासतौर पर राजधानी रायपुर में क्राइम कंट्रोल को लेकर उनकी अहम भूमिका रही है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page