अपराधटॉप न्यूज़

बिना बताये घर से निकली दो युवती को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

युवतियों को नागपुर से किया बरामद

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. ऑपरेशन मुस्कान के तहत खैरागढ़ पुलिस ने घर से गुमशुदा हुई दो युवतियों को सकुशल बरामद कर लिया है. जानकारी अनुसार थाना खैरागढ़ में 23 जुलाई की रात्रि प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दो युवती अपने घर से बिना बताये कहीं चली गई हैं और देर रात तक घर नहीं पहुंची हैं. मामले की गम्भीरता को देखते हुये थाना खैरागढ़ में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर थाना प्रभारी नीलेश पांडेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना दी जिसके बाद एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन तथा एएसपी संजय महादेवा व एसडीओपी दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन में थाना खैरागढ़ से सायबर टीम गठित की गई जिनके द्वारा सर्च करने पर युवतियों का लोकेशन नागपुर बताया गया जिसके बाद पुलिस टीम नागपुर के लिये रवाना हुई. खैरागढ़ पुलिस टीम ने कार्यकुशलता का परिचय देते हुये दोनों युवतियों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page