Uncategorized

हैदराबाद में अखिल भारतीय लोधा-लोधी-लोध महासभा में शामिल हुई खैरागढ़ विधायक

खैरागढ़। अखिल भारतीय लोधा, लोधी, लोध महासभा का आयोजन तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के धूलपेट में किया गया जहाँ विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा सम्मिलित हुई। सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और समाज के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए जनप्रतिनिधियों एवं समाज के प्रमुख लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, मंत्री प्रहलाद पटेल, उत्तर प्रदेश के एटा विधायक विपिन कुमार डेविड, मध्य प्रदेश के लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे तथा तेलंगाना के विधायक टी.राजा सिंह लोध सहित करीब 25 विधायक उपस्थित रहे।इस आयोजन ने लोधा, लोधी और लोध समाज के लोगों को एक मंच पर एकत्रित होने का अवसर प्रदान किया। विभिन्न राज्यों से आए जनप्रतिनिधियों की सहभागिता ने समाज के बीच आपसी संवाद, पारस्परिक सहयोग और संगठनात्मक समन्वय को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महासभा जैसे आयोजन समाज की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक पहचान और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शिक्षा, युवा सशक्तीकरण तथा सामाजिक उत्थान जैसे विषयों पर विचार-विमर्श का अवसर भी प्रदान करते हैं। हैदराबाद में आयोजित इस कार्यक्रम को समाज की एकजुटता और विभिन्न राज्यों के बीच सामाजिक संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page