KCG

स्व-सहायता समूह ने बदली जिंदगी, माधुरी बनी लखपति दीदी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले के विकासखंड छुईखदान के ग्राम पंचायत संडी की निवासी श्रीमती माधुरी जंघेल स्व-सहायता समूह से जुड़कर सफल महिला उद्यमी बन गई हैं। वर्ष 2017 में पतंजली महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने डेयरी, पशु आहार और खेती के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की है। वर्तमान में उनकी सालाना आय लगभग 5.50 लाख रुपये तक पहुंच गई है। माधुरी जंघेल ने समूह के माध्यम से बैंक लिंकेज और विभिन्न योजनाओं से ऋण प्राप्त कर डेयरी व्यवसाय की शुरुआत की। एक गाय से शुरू किया गया डेयरी कार्य आज पांच गायों तक पहुंच गया है जिससे प्रतिदिन लगभग 40 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। दूध विक्रय से उन्हें सालाना करीब 1.50 लाख रुपये की आय होती है। इसके साथ ही वे राजनांदगांव से पशु आहार लाकर गांव में बिक्री करती हैं जिससे लगभग 50 हजार रुपये की अतिरिक्त आय होती है वहीं 4.5 एकड़ भूमि पर खेती से करीब 3.50 लाख रुपये सालाना प्राप्त हो रहे हैं। माधुरी जंघेल भविष्य में डेयरी व्यवसाय को और बढ़ाने तथा प्लाई ऐश ईंट निर्माण का कार्य शुरू करने की योजना बना रही हैं। उनकी सफलता गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page