Uncategorized

सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने लिया समाज सेवा का संकल्प

खैरागढ़,,शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खैरागढ़ में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने-अपने घरों से मिट्टी के दीपक लाकर मंच पर स्वास्तिक चिन्ह के रूप में दीप सजाए और सामूहिक रूप से अभियान की शुरुआत की। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प दिलाया गया। छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे अपने गांव एवं शहर के जरूरतमंद बच्चों को शिक्षित करने का प्रयास करेंगे तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे साथ ही प्राकृतिक संसाधनों का मितव्ययतापूर्वक उपयोग करने, ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों को अपनाने तथा पशु-पक्षियों के प्रति दया और करुणा का भाव रखने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देश को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश्वर सिंह राजपूत सहित कुणाल टंडन, किशोर यादव, विनीता दीक्षित, खूम वर्मा, नीलू सिंह, तृप्ति दशरिया, उत्तरा साहू, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, रिया जैन, चंद्रशेखर रजक, सरोजबाला साहू, अनुपमा त्रिपाठी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी ने उत्साहपूर्वक दीप प्रज्वलित कर सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page