राजनांदगांव

सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पुलिस ने निकाली बाईक रैली

हेलमेट पहनकर लोगों को किया जागरूक

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने खैरागढ़ पुलिस ने हेलमेट पहनकर बाईक रैली निकाली. इस दौरान नागरिकों को मोटर सायकल चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने के लिये जागरूक किया. थाना प्रभारी राजेश साहू की अगुवाई में पुलिस टीम के द्वारा नगर में बाईक रैली निकाली और नगर के बस स्टैण्ड, बख्शी मार्ग, ईतवारी बाजार, दाऊचौरा, गोलबाजार, राजीव चौक व मुख्य मार्ग सहित अन्य क्षेत्रों में पेट्रोलिंग की जहां पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की बात कही. इस दौरान थाना प्रभारी राजेश साहू सहित एसआई प्रियंका पैकरा, मुरली बघेल व एएसआई वीरेन्द्र चंद्राकर सहित जवान मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page