Advertisement
Uncategorized

सिविल लाईन-खम्हरिया में होगा श्रीमद्‌ भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. नगर के सिविल लाईन-खम्हरिया वार्ड निवासी धर्मप्रेमी और समाजसेवी महेश तिवारी के द्वारा 22 दिसंबर से 30 दिसंबर तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन रखा गया है। नौ दिवसीय भागवत कथा के प्रथम दिन 22 दिसंबर को पंचवेदी पूजन, कलश यात्रा, गौकर्ण महात्मय, दूसरे दिन 23 दिसंबर को शुकदेव जन्म, परीक्षित जन्म हिरण्याक्ष वध, वारहवतार, तीसरे दिन 25 दिसंबर को अजामिल चरित्र, प्रहलाद चरित्र, नरसिंह अवतार, चौथे दिन 27 दिसंबर को गोकुल वृंदावन लीला, रूखमणी विवाह, पांचवे दिन 29 दिसंबर को परीक्षित मोक्ष, भागवत कथा समापन एवं चढ़ौत्री, छठवें दिन 24 दिसंबर को मनुवेश चरित्र, सती चरित्र ध्रुव चरित्र, जड़भरत चरित्र, सातवें दिन 26 दिसंबर को सूर्यवंश चरित्र, श्रीराम चरित्र व श्री कृष्ण जन्म, आठवें दिन 28 दिसंबर को द्वारका लीला, मृगचरित्र, सुदामा चरित्र तथा नववें दिन 30 दिसंबर को गीतासार, तुलसी वर्षा, कपिला तर्पण, यज्ञ पूणर्णाहुती के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कथा श्रवण का समय दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। भागवत कथा में कथा वाचक भागवताचार्य पं.विजयकृष्ण तिवारी वार्ड नं.11 किल्लापारा खैरागढ़ होंगे तथा उपाचार्य कुणाल मिश्रा उदयपुर होंगे वहीं परीक्षित के रूप में महेश तिवारी व श्रीमती कल्पना तिवारी उपस्थित होंगी। दर्शनाभिलाषी के रूप में राजकुमार तिवारीश्रीमती आराधना तिवारी, खुशबू, नवीन तिवारी (छोटू), राजेन्द्र तिवारी, शुभा चौबे रहेंगे। सभी धर्मप्रेमियों से कथा श्रवण करने की अपील की गई है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page