Advertisement
Uncategorized

संभाग स्तरीय रोजगार मेलों का होगा आयोजन

सत्यमेव न्यूज रायपुर। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में आधिकारिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश के पांचों संभागों में संभाग स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। खैरागढ़ पॉलिटेक्निक कॉलेज में पदस्थ शिक्षिका अंशु प्रीति ने बताया कि इन रोजगार मेलों में भाग लेने के लिए युवाओं को ई-रोजगार पोर्टल अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ (अटल नगर, जिला रायपुर) के निर्देशानुसार अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत, पासआउट विद्यार्थी एवं अन्य पात्र उम्मीदवारों के मार्गदर्शन हेतु संभाग स्तरीय रोजगार मेलों को लेकर कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ऑफलाइन मोड पर 6 फरवरी को अपराह्न 3:30 बजे कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की वहीं ऑनलाइन मोड पर 10 फरवरी 2026 को दोपहर 1:00 बजे रोजगार मेले एवं रोजगार उपलब्धता से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 एवं 13 फरवरी 2026 को बिलासपुर संभाग में, 14 एवं 15 फरवरी 2026 को दुर्ग संभाग में तथा 16 एवं 17 फरवरी 2026 को सरगुजा एवं बस्तर संभाग में संभाग स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार ई-रोजगार पोर्टल अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं। फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की असुविधा या दुविधा होने पर आवेदक कार्यालयीन समय में संबंधित संस्था में उपस्थित होकर मार्गदर्शन एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी ई-रोजगार पोर्टल https://erojgar.vg.gov.in/ पर भी उपलब्ध है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page