KCG

संगठन सृजन पर जोर : जालबांधा में कांग्रेस ने बनाई नई रणनीति

सत्यमेव न्यूज जालबांधा। खैरागढ़ क्षेत्र के ग्राम पवनतरा (जालबांधा) में कांग्रेस पार्टी की संगठन सृजन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य बूथ और पंचायत स्तर पर कमेटियों का गठन कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना रहा। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में जिला प्रभारी कुलबीर छाबड़ा, ब्लॉक प्रभारी संजू सिंह चंदेल, गंडई ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिरमौर, जिला महामंत्री अशोक साहू, जिला सचिव रिंकू गुप्ता और मंडल अध्यक्ष चंदन वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। चर्चा के दौरान बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार, पंचायत कमेटियों के गठन और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की आधारशिला होती है इसलिए हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभानी होगी। बैठक में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए जनसंपर्क अभियान को तेज करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और संगठन की पहुंच हर गांव तक सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार की गई। पदाधिकारियों ने एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती से ही पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page