KCG

शराब के नशे में युवक ने कहासुनी के बाद घर में किया कीटनाशक का सेवन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. प्रकाशपुर निवासी 37 वर्षीय युवक ने रविवार सुबह घरेलू कहासुनी के बाद जहर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों की समय पर सतर्कता से उसकी जान बच गई और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। सूत्रों के अनुसार मेंघनाथ जोशी पिता अशोक जोशी इन दिनों खुर्सीपार में अपने मामा के घर रह रहा था। रविवार सुबह वह घर से बाहर निकला और शराब के नशे में वापस लौटा। नशे की हालत में आने पर परिजनों ने फटकार लगाई जिससे नाराज़ होकर उसने घर में रखी सफाया दवा पी ली। तबीयत बिगड़ते ही परिजनों ने बिना समय गंवाए उसे बाइक से सिविल अस्पताल खैरागढ़ पहुंचाया जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page