Advertisement
Uncategorized

विजयादशमी पर नगर भ्रमण करेंगे राजा आर्यव्रत, निकलेगी शाही सवारी

सत्यमेव न्यूज मनोहर सेन खैरागढ़। राजपरिवार की वर्षों पुरानी परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी दशहरा उत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। राजपरिवार के युवराज राजा आर्यव्रत सिंह 2 अक्टूबर शाम 6 बजे कमल विलास पैलेस से आरती उपरांत नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान करेंगे। नगर भ्रमण के बाद ऐतिहासिक मैदान में रावण दहन का भव्य आयोजन होगा। दशहरे के इस अवसर पर नगर के नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी राजा आर्यव्रत सिंह, राजकुमारी शताक्षी सिंह एवं राजपरिवार के अन्य सदस्य नगरवासियों से रूबरू होंगे और विजयादशमी के पावन पर्व पर शुभकामनाएँ देंगे।
राजपरिवार ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होकर परंपरा को और गौरवशाली बनाएं।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page