विक्रांत ने अपनी टीम के साथ किया देवी पंडालों में दुर्गा और सरस्वती प्रतिमाओं का दर्शन, खुशहाली के लिये की प्रार्थना

खैरागढ़। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने खैरागढ़ शहर में स्थापित माँ दुर्गा और माँ सरस्वती देवी के भव्य पंडालों में पहुँचकर माता रानी के दर्शन एवं पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। माता रानी का आशीर्वाद लेने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि नवरात्रि का यह पावन पर्व समूचे क्षेत्र को भक्तिमय ऊर्जा से भर देता है। खैरागढ़ केवल कला और संगीत की नगरी ही नहीं बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का भी केंद्र है। यहाँ प्रतिवर्ष नवरात्रि पर्व पारंपरिक उत्साह, आपसी भाईचारे और बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। विक्रांत ने आगे कहा कि नवरात्रि का त्यौहार हमारे समाज में सकारात्मकता, एकता और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देता है। वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी मौजूदगीइस पावन अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता टी.के. चंदेल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू, जिला पंचायत सभापति दिनेश वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर तथा जनपद पँचायत बअध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेंद्र त्रिपाठी, आयश सिंह, नीलिमा गोस्वामी, महेश गोस्वामी, रूपेंद्र रजक, विकेश गुप्ता, अजय जैन, संजय शर्मा, खेमराज जैन, विनय देवांगन, अयूब सोलंकी, मनजीत सिंह और अनुज देवांगन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित होकर माँ भगवती के दर्शन का लाभ उठाया।


