राजनांदगांव

राज्य स्तरीय सेजस प्रतियोगिता में खैरागढ़ के 13 खिलाडिय़ों का चयन

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. राजनांदगांव में नीक जिला राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडर्ई तथा मानपुर-मोहला में जिला स्तरीय सेजस खेल प्रतियोगियता आयोजित की गई जहां खैरागढ़ सेजस के 100 खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें से 40 खिलाडिय़ों का चयन कवर्धा में आयोजित संभाग स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता के लिये किया गया. कवर्धा में संभाग स्तर पर दुर्ग संभाग के 7 जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जहां राज्य स्तर के लिए सेजस खैरागढ़ के 13 खिलाडिय़ों का चयन हुआ है.

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बिलासपुर में आगामी 28 व 29 अक्टूबर को आयोजित होगी जिसमें चयनित खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. चयनित खिलाडिय़ों को संस्था के प्रभारी प्राचार्य आरएल वर्मा, प्रधानपाठक शैलेंद्र सिंह सहित समस्त मिडिल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों ने अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. प्रतियोगिता का सफल संचालन सुनील गुनी, रोहन रजक, दिलगीर कुरैशी, कोमल कोठारी, सोनिया कौर, रीना ठाकुर, आरती सहानी तथा विनीता शर्मा के निर्देशन में हुआ.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page