राजनांदगांव

राजीव जयंती पर कांग्रेसियों ने रोपे पौधे

अस्पताल में भर्ती मरीजों को किया फल वितरण

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती अवसर पर विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया गया. इस दौरान कांग्रेसियों ने मरीजों का हाल जाना इसके उपरांत अटल उद्यान में विभिन्न प्रजाति का पौधारोपण किया गया. इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आकाशदीप सिंह, सुनील पांडे, जनपद सदस्य हिमांचल सिंह, पार्षद दीपक देवांगन, एल्डरमेन मनराखन देवांगन, रतन सिंगी, विधायक प्रतिनिधि शिरीष मिश्रा, रेखा झा, भरत चंद्राकर, सोनू ढीमर, दयालु वर्मा, समीर कुरैशी, मनोहर सेन, महिला अध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल, पूजा धुर्वे सहित कांग्रेसी मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page