Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

राजमाता अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर हुआ आयोजन

सत्यमेव न्यूज बाजार अतरिया. भाजपा मंडल बाजार अतरिया द्वारा राजमाता अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर समरसता भवन में एक विशेष कार्यशाला एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में शशांक ताम्रकार जिला मंत्री केसीजी ने अहिल्या बाई होलकर के जीवन, उनके आदर्श शासन, समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजमाता का जीवन आज भी भारत के लिए एक प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में विशेष रूप से नीलिमा गोस्वामी अध्यक्ष जिला महिला मोर्चा, जमुना कुर्रे जिला पंचायत सदस्य, हरप्रसाद वर्मा (अध्यक्ष जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा) एवं केशव चंदेल (पूर्व मंडल अध्यक्ष) उपस्थित रहे। अतिथियों ने अहिल्या बाई के व्यक्तित्व और कृतित्व की सराहना करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।

मन की बात कार्यक्रम का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना गया जिसमें राष्ट्र निर्माण, समाजसेवा और सांस्कृतिक चेतना को लेकर दिए गये संदेशों पर चर्चा हुई। उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों की उपस्थिति रहे। कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष देवकुमार सेन ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन का आभार व्यक्त किया और कहा कि भाजपा मंडल सदैव भारतीय संस्कृति, समाज एवं सेवा कार्यों को प्राथमिकता देता रहेगा। सभी ने राजमाता अहिल्या बाई होलकर को नमन करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page