KCG

रश्मि देवी एवं कन्या महाविद्यालय में रोजगार मार्गदर्शन कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। प्राचार्य डॉ.ओपी गुप्ता के मार्गदर्शन में शासकीय रानी रश्मि देवी महाविद्यालय एवं शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय खैरागढ़ के संयुक्त तत्वाधान में छात्र-छात्राओं के लिए रोजगार मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान खैरागढ़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम का विषय स्वावलंबन की ओर कदम: कौशल विकास और रोजगार मार्गदर्शन रहा। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वरोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना, विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी देना तथा युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ओमजी मिश्रा एसबीआई खैरागढ़ ने विद्यार्थियों को बैंकिंग प्रणाली, समय प्रबंधन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी वहीं अभिषेक तिवारी ने उद्यमिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वरोजगार के विविध आयामों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। इसके साथ ही स्किल ट्रेनर सुश्री श्रुति अग्रवाल ने कौशल विकास की आवश्यकता और इसके व्यावहारिक महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की संयोजक सुश्री भबीता मंडावी, सहायक प्राध्यापक वनस्पति शास्त्र एवं श्रीमती मेधाविनी तुरे सहायक प्राध्यापक हिंदी रहीं। एसबीआई खैरागढ़ के स्टाफ सदस्य विजय जांगड़े एवं लोकेश कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर शासकीय रानी रश्मिदेवी सिंह महाविद्यालय से यशपाल जंघेल, श्रीमती मनीषा नायक, श्रीमती सृष्टि वर्मा तथा शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय से सुश्री शिखा जोशी, सुश्री पायल सुधाकर, श्रीमती वर्षा साहू, श्रीमती टिकेश्वरी साहू, अजय वर्मा एवं मानिकचंद बंजारे की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन सुश्री मैथिली पटेल द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन सौरभ साहू ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इसे सफल बनाया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page