KCG

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नथेला मंदिर में हुई विशेष पूजा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा अतरिया मंडल द्वारा ग्राम नथेला स्थित प्राचीन श्री नथेला मंदिर परिसर में विशेष पूजा अर्चना एवं प्रार्थना सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। धार्मिक अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु तथा देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की गई साथ ही राष्ट्र के विकास सुशासन और जनकल्याण के लिए भी सामूहिक प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने बताया कि आधारभूत सुविधाओं के विस्तार डिजिटल सेवाओं के प्रसार सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा गरीब कल्याण कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र सरकार ने आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को योजनाओं की जानकारी मिलना आवश्यक है ताकि अधिक से अधिक लोग उनका लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने संगठन की मजबूती और जनसेवा को भाजपा की प्राथमिकता बताया है। इस अवसर पर विकेश गुप्ता, जमुना कुर्रे, नरेश कुर्रे, हरप्रसाद वर्मा, देवकुमार सेन, मुकेश वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया है। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक और उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के रूप में प्रस्तुत किया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page