KCG

मेजर ध्यानचंद जयंती पर गंडई महाविद्यालय में खेल प्रतिभाओं का सम्मान

सत्यमेव न्यूज गंडईपंडरिया। स्व. देवी प्रसाद चौबे शासकीय महाविद्यालय गंडई में मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ‘खेलेगा भारत जीतेगा भारत’ थीम पर किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के साथ कार्यालयीन एवं प्राध्यापक स्टाफ के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन.एस. वर्मा ने की। उन्होंने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में डॉ. वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों के क्षेत्र में भी आगे बढ़ना चाहिए। खेल जीवन में अनुशासन, धैर्य और आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आयोजित 2 किलोमीटर रेस के पुरुष वर्ग में सुमित यादव ने प्रथम लोकेश जंघेल ने द्वितीय तथा लक्की जंघेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में मौसमी राजपूत प्रथम रूपा सोरी द्वितीय तथा मनीषा मेरावी तृतीय स्थान पर रहीं। बैडमिंटन पुरुष वर्ग में जयसूर्या सोनी विजेता और सुमित यादव उपविजेता रहे। वहीं महिला वर्ग में नीतू निषाद ने विजेता तथा दीक्षा नामदेव ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का विशेष सम्मान किया गया। विश्वविद्यालयीन स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने पर तनु जंघेल और शुभम जंघेल को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले मोहित यादव, उत्तम निर्मलकर, जयसूर्या सोनी, मनीषा मेरावी, सुमित यादव और गोकुल साहू को खेल प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया। वर्षभर खिलाड़ियों को मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने के लिए प्राचार्य डॉ. एन.एस. वर्मा को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक टी.एल. वर्मा एवं जी. कौशिक सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और खिलाड़ी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की क्रीड़ा अधिकारी अनिता पौषार्य ने किया। अंत में उन्होंने सभी उपस्थितजनों स्टाफ एवं खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page