राजनांदगांव

मुख्यमंत्री के आमसभा की तैयारी हुई शुरू

डोम निर्माण करने नागपुर से पहुंचे मजदूर

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. नये जिले केसीजी का उद्घाटन आगामी 2 सितम्बर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा. उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल आमसभा को भी संबोधित करेंगे जिसकी तैयारी नगर के फतेह मैदान परिसर में की जा रही है.

ज्ञात हो कि खराब मौसम को देखते हुये नागरिकों को सुविधा प्रदान करने वॉटर प्रुफ डोम का निर्माण किया जा रहा है जिसके निर्माण कार्य की जिम्मेदारी नागपुर के किसी ठेकेदार को दी गई है. डोम निर्माण के लिये महाराष्ट्र के नागपुर सहित मध्यप्रदेश तथा छग के राजनांदगांव जिले से बड़ी संख्या में मजदूर पहुंचे हैं जो शीघ्र निर्माण कार्य को अंजाम दे रहे हैं.

आमसभा की तिथि नजदीक आते ही जिले के उद्घाटन सहित आमसभा व रोड शो की तैयारी जोरो से की जा रही है.

यह ख़बर भी पढ़े……..जंगली सुअर के आतंक से युवक घायल

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page