Advertisement
पॉलिटिक्स

महिला प्रत्याशी चुनने का कांग्रेस को मिला फायदा

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. संघर्षपूर्ण मुकाबले के बीच कांग्रेस की यशोदा नीलांबर वर्मा खैरागढ़ में अपना गढ़ बचाने में कामयाब रही. भाजपा के विक्रांत सिंह के मुकाबले भूपेश बघेल का महिला प्रत्याशी वाला दांव एक बार फिर भाजपा पर भारी पढ़ गया और कांग्रेस खैरागढ़ में 5634 मतों से दूसरी बार जीत का परचम लहराने में कामयाब रही. खैरागढ़ में एक बड़ी और ऐतिहासिक जीत के बीच कांग्रेस ने परंपरागत रूप से अधिकांश ग्रामीण बूथों में जीत दर्ज करने में कामयाब रही वहीं अनुमान के मुताबिक भाजपा खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के शहरी इलाकों (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई) के बूथों में एकतरफा जीती. कांग्रेस के 89704 मतों के मुकाबले भाजपा को 84704 वोट ही मिले और कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा नीलांबर वर्मा ने उपचुनाव के बाद दूसरी बार और पहली बार आम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. इस बीच कांग्रेस को पहली बार रिकॉर्ड मतदाताओं का साथ मिला.

खैरागढ़ विधानसभा के आम चुनाव में मतदाताओं ने नोटा को अपनी तीसरी पसंद बनाया हैं. पांच क्षेत्रीय दल के प्रत्याशियों व एक अन्य राष्ट्रीय पार्टी के उम्मीदवार होने के साथ ही तीन अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों को नापसंद कर खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने नोटा को अपनी पसंद बनाया. आंकड़ों के मुताबिक नोटा को 2312, जोगी कांग्रेस के लकी मंगल नेताम को 1244, अंबेडकराइट पार्टी के ओमप्रकाश सेन को 1109, निर्दलीय तुलसीराम बंधे को 1098, गोलगप्पा बसपा गठबंधन के डॉ.संतोष मारिया को 614, निर्दलीय मैदान में उतरे स्व.देवव्रत सिंह के बहनोई नरेंद्र सोनी को 561, एक अन्य निर्दलीय टीकम लोधी को 446, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के रत्नेश वर्मा को 407, हिंदुस्तान जनता पार्टी की संतोषी प्रधान को 356 व राष्ट्रीय महासभा पार्टी के रसीद दास बंजारे को 188 वोट मिले हैं, इस चुनाव में यह सभी प

खैरागढ़ विधानसभा के आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 158 बूथ में एकतरफा जीत मिली है वहीं पराजय का सामना करने वाली भारतीय जनता पार्टी को 125 बूथों में जीत मिली.

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page