Uncategorized

महाविद्यालय में राष्ट्रीय पौधारोपण दिवस एवं विश्व बाँस दिवस का आयोजन

खैरागढ़। रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा संयोजक एवं सहायक प्राध्यापक सुश्री भबीता मंडावी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पौधारोपण दिवस एवं विश्व बाँस दिवस का आयोजन विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता तथा बाँस के पर्यावरणीय, आर्थिक एवं सामाजिक महत्व के प्रति जागरूकता विकसित करना था। राष्ट्रीय पौधारोपण दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में गमलों में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने हरित परिसर के निर्माण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संदेश दिया वहीं विश्व बाँस दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बाँस के पर्यावरणीय, आर्थिक एवं सामाजिक महत्व पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में दिव्या साहू ने प्रथम, विद्या ने द्वितीय तथा पायल एवं प्रीति ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी तथा जैव विविधता के महत्व के प्रति जागरूकता विकसित करने का सार्थक प्रयास किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page