KCG

मनोहर गौशाला के ट्रस्टी ने की केसीजी कलेक्टर से मुलाकात

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. नगर के धरमपुरा में संचालित मनोहर गौशाला के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ.अखिल जैन (पदम डाकलिया) ने कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा से मुलाकात की। इस दौरान कलेक्टर ने गौसेवक श्री जैन से मुलाकात कर गौशाला के संबंध में विभिन्न जानकारियां प्राप्त की खासतौर पर श्री जैन ने गौशाला में होने वाले रिसर्च तथा गौ मूत्र से बनने वाले उत्पाद के संबंध में कलेक्टर से चर्चा की। इस दौरान कलेक्टर ने श्री जैन से कहा कि गौशाला में बनने वाले फर्टिलाइजर फसल अमृत के लिए 40-40 किसानों का समूह बनाकर गौशाला में प्रशिक्षण कराया जायेगा ताकि किसान अपने खेतों को रासायनिक खादों से मुक्त कर पायें। अंत में श्री जैन ने कामधेनु माता के दर्शन के लिए मनोहर गौशाला आने कलेक्टर को आमंत्रण देते हुये उन्हें गाय एक वरदान किताब भेंट की। इस दौरान गौसेवक और ट्रस्ट के सदस्य चमन डाकलिया भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page