Advertisement
KCG

भीषण गर्मी पर प्रशासन अलर्ट, लू से बचाव के लिए विभाग ने जारी की एडवाइजरी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने लू (तापाघात) से बचाव के लिए अलर्ट जारी किया है। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी करते हुए सतर्क रहने की अपील की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि तेज धूप उच्च तापमान और शुष्क मौसम के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि खेतों में काम करने वाले किसान निर्माण श्रमिक यातायात कर्मी और खुले स्थानों पर कार्य करने वाले लोग सबसे अधिक जोखिम में हैं। ऐसे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से कहा है कि सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से धूप में बाहर निकलने से बचें। बाहर जाते समय सिर, कान और गर्दन को कपड़े या गमछे से ढकें हल्के सूती कपड़े पहनें और छाता या टोपी का उपयोग करें। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी, छाछ, नींबू पानी, लस्सी और ओआरएस का सेवन करने की सलाह दी गई है। डॉ. शर्मा ने बताया कि लू लगने पर तेज बुखार, सिरदर्द, चक्कर, उल्टी, घबराहट, कमजोरी, सांस लेने में तकलीफ, दिल की धड़कन तेज होना और त्वचा का लाल व गर्म हो जाना जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में प्रभावित व्यक्ति को तुरंत छायादार और ठंडे स्थान पर ले जाकर प्राथमिक उपचार देना चाहिए तथा जल्द से जल्द स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिले के सिविल अस्पताल सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में लू प्रबंधन के लिए दवाइयां ओआरएस आईवी फ्लूड और आवश्यक उपचार व्यवस्था उपलब्ध करा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में सावधानी और जागरूकता अपनाकर खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सचेत करें।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page