पॉलिटिक्स

भाजपा कार्यकर्ता जयप्रकाश साहू को पश्चिम बंगाल में मिली संगठनात्मक जिम्मेदारी

सत्यमेव न्यूज जालबांधा। क्षेत्र से जुड़े भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता जयप्रकाश साहू को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले की चिंचुरा विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक दायित्व सौंपा है। श्री साहू वर्तमान में भाजपा जिला संगठन में जिला संयोजक हैं तथा नवीन शासकीय महाविद्यालय जालबांधा की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष भी हैं। वे लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों और युवाओं को जोड़ने के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। नए दायित्व के तहत वे चिंचुरा विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने तथा एक बूथ–पाँच यूथ अभियान के माध्यम से युवाओं की भागीदारी बढ़ाने का कार्य करेंगे। इस जिम्मेदारी के लिए जयप्रकाश साहू ने पार्टी के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की बात कहीं है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page