KCG

बाँकलसर्रा में युवाओं ने रोपे सैकड़ों पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। ग्राम पंचायत सांकरा के आश्रित ग्राम बाँकलसर्रा में पर्यावरण संरक्षण को लेकर युवाओं ने सराहनीय पहल की। छात्र युवा मंच के जिला उपाध्यक्ष साकेत भीमटे के नेतृत्व में गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों स्कूल परिसर और सड़क किनारे व्यापक वृक्षारोपण किया गया। अभियान के दौरान सैकड़ों छायादार एवं फलदार पौधे रोपे गए। वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत साकेत भीमटे ने स्वयं पौधा रोपकर की। इस दौरान नीम पीपल बरगद आंवला और गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। युवाओं की इस पहल का उद्देश्य गांव में हरियाली बढ़ाने के साथ ही ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। अभियान में युवाओं के उत्साह को देखते हुए गांव के बुजुर्गों महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। ग्रामीणों ने पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया। साकेत भीमटे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। युवाओं को प्रकृति संरक्षण के लिए आगे आकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए। ग्रामीणों ने छात्र युवा मंच की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान गांव में हरियाली बढ़ाने के साथ आने वाली पीढ़ियों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page