प्रदेश की साय सरकार ने 6 माह में ही सर्व वर्ग के उत्थान के लिये किया अभूतपूर्व विकास- घम्मन

जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा- सिर्फ 6 माह में प्रदेश सरकार ने कायम की मिसाल
कहा- हर वर्ग के लोगो को मिला रहा सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. सिर्फ 6 माह में प्रदेश सरकार ने मिसाल कायम की है और हर वर्ग के लोगो को सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है, उक्त बातें जिला केसीजी भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने कही। जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन ने कहा कि प्रदेश क लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अब तक सिर्फ छह माह के कार्यकाल में ही सर्व वर्ग के उत्थान में अभूतपूर्व विकास कार्य सफलतापूर्वक करके दिखाया है जो कांग्रेस सरकार 5 साल में नहीं कर पाई थी। श्री साहू ने प्रदेश कांग्रेस द्वारा विष्णु देव साय सरकार को विफल बताए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनकी सरकार ने महज छह माह में वो कर दिखाया, जिसकी कल्पना कांग्रेस के लोग कभी कर ही नहीं सकते थे और जनता हमारे मुख्यमंत्री तथा उनकी सरकार के कामकाज से बहुत प्रभावित भी है जिसका सबसे बड़ा सबूत लोकसभा चुनाव में भाजपा की 11में से 10 सीट में बड़ी जीत है और पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार और यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की चारों तरफ वाहवाही हो रही है, जिसे कांग्रेस के बड़े नेता पचा नहीं पा रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने जारी बयान में कहा कि इतने कम समय में ही हमारी प्रदेश की भाजपा सरकार ने हर वर्ग के उत्थान में बेहतर काम किया है. साय सरकार हर वर्ग के हित में योजना लागू कर रही हैं और साय सरकार हर वर्ग के हित में योजना लागू कर रही है और हमारी भाजपा सरकार के हर वर्ग के हित में नेक कदम अब जगजाहिर हो गया हैं और सिर्फ छह माह की ही अल्प अवधि में हमारे
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल ने ऐसे ऐतिहासिक फैसले लिए हैं जिसके कारण कांग्रेस नेताओं को अभी से पेट में दर्द होने लगा है और हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार, देश के लगातार तीसरी बार के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता के हित में घोषणा की गई सभी गारंटी को पूरा करने की ओर तेजी से अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की महतारी वंदन योजना ने माता बहनों को आर्थिक संबल प्रदान किया है और साय सरकार बिना भेदभाव के और बगैर जात पात के भेदभाव के सभी महिलाओं के बैंक खातों में हर माह एक हजार रुपए की राशि डाल रही है और किसानों को भी समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद बीज उपलब्ध करा रही है और उनके धान की खरीदी घोषणा के अनुरूप की गई थी और उन्हें समय पर पूरी राशि का भुगतान भी कर दिया गया, क्योंकि हमारी भाजपा सरकार सर्व वर्ग को ध्यान में रखकर अनवरत श्रेष्ठ कार्य कर रही है।