Advertisement
पॉलिटिक्स

पूर्व में जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार व्यक्ति को भाजपा ने बना दिया जिले के सबसे बड़े महाविद्यालय का अध्यक्ष- देवांगन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. मंगलवार को सर्किट हाउस में कांग्रेस द्वारा आयोजित पत्रवार्ता में विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने शासन स्तर पर जिले के महाविद्यालय में हुई जनभागीदारी अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए हैं। विधायक प्रतिनिधि देवांगन ने आरोप लगाया कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व में जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार हुए व्यक्ति को जिले के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान (महाविद्यालय) का जन भागीदारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। नियुक्ति पर खेद व्यक्त करते हुए देवांगन ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर साफ दिखाई देता है। वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता विकेश गुप्ता का बयान की कांग्रेसी दबाव डालते हैं उन्हें पहले अपने गिरेबान में झाँककर देखना चाहिए। जिस व्यक्ति द्वारा दबाव की बात की जा रही है उसने स्वयं नगर पालिका में दबाव डालकर स्टेशनरी सामान खरीदी कर फर्जीवाड़ा किया है और लाखों का लाभ उठाया है। भाजपा नेताओं को पहले अपने चाल चलन और चेहरे को देख लेना चाहिए फिर कोई आरोप लगाना चाहिए। यह बेहद दु:खद और खेदजनक है कि पूर्व में जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार हुए व्यक्ति को जो पूर्व में जेल जाने के डर से सिविल अस्पताल में भर्ती था महाविद्यालय का जन भागीदारी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page