Advertisement
Untitled design
Untitled design
previous arrow
next arrow
KCG

निकाली शवयात्रा-फूंका पुतला, आतंकी घटना पर खैरागढ़ में सड़क पर दिखा आक्रोश

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. शुक्रवार को आतंकवाद के खिलाफ जन आक्रोश सड़क पर उतरा। सर्व हिंदू समाज घटना के विरोध में आतंकवाद की शव यात्रा निकाली साथ ही मुर्शिदाबाद में हिंदुओं के पलायन पर मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी का पुतला फूंका। पहलगाम आतंकी घटना के विरोध में नगर के जय स्तंभ चौंक से शव यात्रा निकाली गई जो प्रमुख चौंक चौराहों से होकर राजीव चौंक में समाप्त हुई। इस दौरान पुतला दहन स्थल पर बड़ी संख्या में मौजूदजनों को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष भागवत शरण सिंह ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में जो कुछ भी हुआ है वह हृदय विदारक होने के साथ ही शर्मनाक भी है। लोगों को धर्म पूछकर, पहचान जानकर मारा गया है जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।

इतवारी बाजार में सभा को संबोधित करते हुए खम्मन ताम्रकार ने कहा कि एक पति को उसकी पत्नि के सामने गोली मार दी गई। किसी को कलमा पढ़ने कहा गया। नहीं पढ़ पाए तो गोली मार दी गई। इसे दर्दनाक और घटिया हरकत नहीं हो सकती। ऐसी घटनाओं के विरोध भारत के हर हिंदू को एकजुट होकर सामने आना चाहिए। संचालन श्रीराम यदु ने किया। इस दौरान राकेश गुप्ता, अजय जैन, हेमू दास साहू, चंद्रशेखर यादव, महेश गिरी गोश्वामी, विनय देवांगन, राजीव चंद्राकर, संदीप सिंह राजपूत, शुभम सिंह ठाकुर, शिशिर मिश्रा, सुभाष सिंह,भूपेंद्र गंगबोइर, धर्मेंद्र सांखला, निक्कू श्रीवास, प्रदीप सिंह, कांता यादव, वंदना टांडेकर, नीलम राजपूत, संजय सिंह सेंगर, आनंद तंबोली, उत्तम दशरिया, करण यादव, शिवम ताम्रकार, गुलशन भगत, महेश पटेल, अमन राजपूत, चमन धीमर, हर्ष शर्मा, मनोज वर्मा, हर्ष वर्धन वर्मा, धर्मा सिंह राजपूत, हर्ष दीप सिंह, संभव लुनिया, अनीश सिंह, देवेश ठाकुर, चंद्रकांत विदानी, गौरव शर्मा, निक्की ठाकुर,सूर्या दुबे, मिक्की बक्शी, किशन सारथी, विक्रम यादव गोविंद सोनी, विक्की वर्मा, रामा साहू, लीला साहू, सुनील वर्मा, संतोष सिंह राजपूत, लक्की भोंडेकर सहित बड़ी संख्या में सर्व हिंदू समाज के लोग शामिल थे। इससे पहले मंगलवार को हमले में मृत जनों को श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न समाजों के लोग शामिल रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page