Advertisement
Uncategorized

नगर पालिका की सामान्य सभा की बैठक में शामिल हुई विधायक हर्षिता

सत्यमेव न्यूज डोंगरगढ़। नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ की सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित की गई जिसमें विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में नगर के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा धर्मनगरी डोंगरगढ़ को सुव्यवस्थित एवं आधुनिक स्वरूप देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में शामिल होने पर विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल का नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे, सांसद प्रतिनिधि तरुण हथेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी खिरोद भोई सहित समस्त पार्षदगण एवं नगर पालिका कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। सामान्य सभा की बैठक में नगर के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने, स्वच्छता, सड़क, प्रकाश व्यवस्था तथा नागरिक हितों से जुड़े प्रस्तावों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। विधायक हर्षिता स्वामी ने सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय राज सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने नगर के विकास के लिए सकारात्मक सुझाव रखे और धर्मनगरी डोंगरगढ़ को विकास के नए आयामों तक ले जाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page