KCG

नगर पंचायत गंडई का कारनामा, बंद होने के बाद भी शौचालय का हो रहा भुगतान

गंडई पंडरिया. नगर पंचायत गंडई आये दिन किसी ना किसी कारनामें की वजह से अखबारों की सुर्खियों में बना रहता है। इस बार नगर पंचायत गंडई नगर के वार्ड नं.14 में स्थित सार्वजनिक शौचालय की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। वार्ड नंबर 14 में पुराना शराब भट्टी के सामने विगत 10 साल पहले सामुदायिक सुलभ शौचालय का निर्माण नगर पंचायत द्वारा किया गया था। विगत पंचवर्षीय से शौचालय का हालत कंडम स्थिति में बना हुआ है। जहां ना तो पानी की व्यवस्था है ना बिजली की ना दरवाजे की और ना ही केयर टेकर की। इन सब कमी होने के बावजूद इस शौचालय से प्रति माह हजारों रु की भुगतान संबंधित एनजीओ (संस्था) को हो रही है। हालांकि नगर पंचायत द्वारा अभी चार माह की भुगतान में कटौती किये जाने की जानकारी सामने आयी है लेकिन सवाल यह बनता है कि इतने सालों से शौचालय का कंडम स्थिति में होने के बावजूद इसकी राशि किसके कहने पर और किस आधार पर संस्था को निकाला जा रहा था। जानकारी अनुसार शुरुआत में इस शौचालय का जिम्मा नगर के ही समूह लक्ष्मी बाई महिला स्व सहायता समूह के हाथों में थे उसके बाद विगत छ: माह से नीलम समाज सेवी संस्था एनजीओ के हवाले है। जिनके खाते में बकायदा राशि भुगतान निकाय द्वारा करते आया है हालांकि अभी चार माह की राशि रोक दी गई है।

बंद पड़े शौचालय में बिना किसी सुविधा के निकाय द्वारा संस्था को प्रतिमाह हजारों रु की भुगतान किया गया है। क्या सीएमओ, इंजीनियर या निकाय के अन्य कर्मचारी इस शौचालय का निरीक्षण करना मुनासिब नहीं समझा या जानबूझकर निरीक्षण करना ही नही चाहा। बिना निरीक्षण के राशि भुगतान करना निकाय कर्मचारियों की उदासीनता, लापरवाही और मिलीभगत की ओर इशारा कर रहा है। संंबंधित संस्थान को निकाय कब कब राशि भुगतान किया है यह जाँच का विषय है। यदि इस पर जाँच होती है तो हजारों रु की गोलमाल होने की परत खुल सकती है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page