Advertisement
KCG

नक्सलवाद के खात्मे को लेकर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। देश में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर केंद्र सरकार की घोषणा के बाद खैरागढ़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। मंगलवार को एबीवीपी की नगर इकाई ने नक्सलवाद के विरोध में पुतला दहन कर केंद्र सरकार के निर्णय का समर्थन जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए इसे देश की एकता अखंडता और विकास की दिशा में अहम कदम बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं ने कहा कि वर्षों से देश के कई हिस्सों में नक्सलवाद विकास और शांति के लिए बड़ी बाधा बना हुआ था। अब इसके खात्मे की दिशा में हुई पहल से प्रभावित क्षेत्रों में नई उम्मीद जगी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह केवल सुरक्षा का विषय नहीं बल्कि सामाजिक और आर्थिक बदलाव की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल है। नगर मंत्री ऋतिक कंडरा ने कहा कि 31 मार्च की घोषणा देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सरकार की दृढ़ नीति सुरक्षा बलों के साहस और आम जनता के सहयोग से यह संभव हो सका है। उनके अनुसार यह निर्णय राष्ट्र की सामूहिक इच्छाशक्ति और मजबूत संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हर्ष वर्मा ने कहा कि नक्सलवाद का अंत देश के लिए एक नए दौर की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि जो क्षेत्र लंबे समय से हिंसा और भय के साये में जी रहे थे वहां अब विकास, शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं की नई रोशनी पहुंचेगी। उन्होंने इस सफलता को सुरक्षा बलों के बलिदान और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति का परिणाम बताया। कार्यक्रम में उत्कर्ष बघेल, गोवर्धन यादव, विनय साहू, चित्रसेन साहू, सौरभ जागेश्वर, पारस, संदीप, हर्षित, वैभव यादव और रूपेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रहित में कार्य करने समाज में जागरूकता बढ़ाने और देश को अधिक सुरक्षित व सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि नक्सलवाद जैसी चुनौतियों से मुक्त होकर देश अब शांति, सुरक्षा और समग्र विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इस परिवर्तन में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रहेगी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page