Advertisement
Uncategorized

दो बाइक के बीच हुई भिड़ंत, एक युवक गंभीर रूप से घायल

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। दाऊचौरा स्थित अवंती स्कूल के पास गुरुवार 12 फरवरी की शाम लगभग 5:40 बजे दो मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में महेश मंडावी गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दिनेश पोटले को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल रहा। जानकारी अनुसार भरतपुर निवासी महेश मंडावी अपनी मोटरसाइकिल में खैरागढ़ से अपने गांव लौट रहा था। उसी समय अमलीडीह निवासी दिनेश पाटले विपरीत दिशा में जा रहे थे। अवंती स्कूल के पास पहुंचते ही दोनों वाहनों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिससे दोनों चालक सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना में महेश मंडावी के जबड़े में गंभीर चोट आई है तथा उसका होंठ भी कट गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए डायल-108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल को खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है वहीं दिनेश पाटले को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के दौरान महेश मंडावी के नशे की हालत में वाहन चलाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें तथा शराब या किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाएं।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page