Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

दुर्व्यवहार मामले में कलेक्टर के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया निंदा प्रस्ताव पारित

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. कलेक्ट्रेट परिसर में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर 19 दिसंबर को हुये आरक्षण प्रक्रिया के दौरान कथित तौर पर कलेक्टर द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोलते हुए पत्रकार वार्ता का आयोजन किया और कलेक्टर के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया है। घटना के बाद 20 दिसंबर को कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे की अगुवाई में खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा के निज निवास में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। वार्ता के दौरान कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि गुरुवार 19 दिसंबर को आरक्षण प्रक्रिया के दौरान खैरागढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आकाशदीप सिंह गोल्डी को कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने कलेक्ट्रेट से बाहर का रास्ता दिखाया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि ब्लॉक अध्यक्ष गोल्डी ने केवल आरक्षण प्रक्रिया को सबके सामने करने का निवेदन किया था लेकिन कलेक्टर द्वारा अपमानित कर गोल्डी को बाहर निकलने कहा गया इसके बाद अपमानित होकर गोल्डी वहां से बाहर निकल गए। वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे सहित कांग्रेसियों ने कहा कि किसी भी आईएएस अफसर (कलेक्टर) का यह कृत्य बेहद निंदनीय है। वार्ता के दौरान आकाशदीप सिंह गोल्डी के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं.मिहिर झा, सुनीलकांत पांडे, खैरागढ़ नगर पालिका उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष भीखमचंद छाजेड, छुईखदान अध्यक्ष रामकुमार पटेल, कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष देवराज किशोर दास, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती महोबिया, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन तिवारी, कांग्रेस नेता प्रमोद सिंह, हेमंत वैष्णव, दिलीप महोबिया, संजय महोबिया, रिंकू गुप्ता, हिमाचल सिंह राजपूत, कमलेश कुमार, चंद्रेश वर्मा सहित कांग्रेसी मौजूद थे।

Advertisement

विधायक ने किया समर्थन, कलेक्टर नहीं हटे तो 24 को होगा कलेक्ट्रेट का घेराव

पूरे मामले में विधायक यशोदा वर्मा ने जिला कांग्रेस कमेटी के उक्त प्रस्ताव का समर्थन किया है। विधानसभा सत्र के कारण रायपुर में होने की वजह से विधायक यशोदा ने 7 दिन के भीतर कलेक्टर को हटाने की मांग की है नहीं तो आंदोलन की चेतावनी दी गई है। जिला अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ अपमान को लेकर आगामी 24 दिसंबर को जिले के सभी कांग्रेसी काली पट्टी बांधकर कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। राज्य निर्वाचन अधिकारी से खैरागढ़ के निर्वाचन अधिकारी को तत्काल पद मुक्त किए जाने की मांग की जाएगी।

जानिए पूरे मामले में कलेक्ट्रेट में क्या हुआ था

कलेक्ट्रेट परिसर में 19 दिसंबर को नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण की प्रक्रिया चल रही थी। प्रक्रिया के दौरान आरक्षण को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अलग-अलग डब्बे रखे गए थे जिसमें एससी, एसटी और ओबीसी सहित महिला का आरक्षण की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाना था। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आकाशदीप सिंह गोल्डी ने आरक्षण प्रक्रिया के लिए रखे डिब्बो को बीच में रखने कहा। तब कलेक्टर ने कहा पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता से हो रही है लेकिन इसी बीच ब्लॉक अध्यक्ष ने कमेंट किया कि अगर ऐसा ही करना है तो हमें क्यों बुलाया गया है इसके बाद कलेक्टर नाराज हो गए और ब्लॉक अध्यक्ष को सभा कक्ष से बाहर कर दिया। इस दौरान वहां कांग्रेसियों सहित भाजपा नेता और पत्रकार भी मौजूद थे और किसी ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं की। ब्लॉक अध्यक्ष आकाशदीप सिंह कलेक्टर के नाराज होने के बाद वहां से चले गए। बाद में पूरे मामले में विरोध उभर कर सामने आया है।

Advertisement

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page