Uncategorized

दुर्गा उत्सव में भक्ति का उमंग: विक्रांत ने खैरागढ़ में किए मां दुर्गा के दर्शन

सत्यमेव न्यूज के लिए आकाश तिवारी खैरागढ़। नवरात्र महोत्सव के अवसर पर खैरागढ़ नगर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में केसीजी जिला पंचायत के उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर नगर के गणमान्य जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, विकेश गुप्ता, शैलेन्द्र त्रिपाठी, चन्द्रशेखर यादव, नंद चंद्राकर, आयश सिंह, आलोक श्रीवास, अनीश सिंह, अनुज देवांगन, सुमित टांडिया, अजय जैन, रूपेश रजक सहित नगर के पार्षदगण एवं अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने माता रानी की आराधना कर नगर की शांति और समृद्धि की प्रार्थना की है। दुर्गा उत्सव को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। माता के भव्य पंडाल, आकर्षक विद्युत सज्जा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह माता के जयकारे गूंजते रहे और श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए।

विक्रांत ने दुर्गा उत्सव समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता और समरसता को मजबूत करते हैं। उन्होंने समिति और नगरवासियों को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page