KCG

दिल्ली तक गूंजी खैरागढ़ के मनोहर गौशाला की गूंज

अंबेडकर नेशनल हॉल में केन्द्रीय मंत्री ने की सराहना

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. नगर के धरमपुरा वार्ड में संचालित मनोहर गौशाला की दिल्ली में सराहना हुई. जानकारी अनुसार विश्व पशु दिवस पर नई दिल्ली के अंबेडकर नेशनल हॉल में कार्यक्रम आयोजित की गई जहां रायपुर से एनीमल एवं वेलफेयर बोर्ड के मानद सदस्य अखिल जैन (पदम डाकलिया) शामिल हुये जहां उन्होंने खैरागढ़ में संचालित मनोहर गौशाला में जारी गोमूत्र सहित अन्य शोध की जानकारी साझा की. कार्यक्रम में केंद्रीय पशु पालन मंत्री पुरूषोत्तम रूपाल व राज्यमंत्री संजीव कुमार बालियान ने गौशाला की खूब सराहना की. इस दौरान कमीशनर एनीमल हसबैंडरी के अभिजीत मित्रा को मनोहर गौशाला में जारी रिसर्च का दस्तावेज प्रदान किया गया जिस पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की. उन्होंने कहा कि एक गौशाला जब इतना अनुसंधान कर सकती है तो यदि सभी गौशाला ऐसा कर ले तो गौ माता को बहुत ही प्रेम मिलेगा. उन्होंने मनोहर गौशाला पहुुंचकर कामधेनू गौमाता सौम्या के दर्शन करने का आश्वासन दिया

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page