अपराध

डंडे से पीटकर युवक की बेरहमी से हत्या

बाजार अतरिया. जिले में इन दिनों हत्या का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आये दिन हो रही हत्या से पुलिस को भी इंवेस्टीगेशन में काफी पसीना बहाना पड़ रहा है. 19 मई को शहर से लगे देवारीभाट में 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश का अब तक सुराग नहीं मिल पाया है कि सप्ताह भर के भीतर एक और हत्या हो गई.
जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ थानांतर्गत ग्राम कुकुरमुडा में 26 मई को रात्रि साढ़े सात बजे के आसपास एक व्यक्ति के साथ मृतक गणेश निषाद उम्र 24 साल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई.बात इतनी बढ़ गई कि उक्त व्यक्ति वहां से निकल गया और कुछ देर बाद डंडा लेकर वही फिर पहुंच गया जहाँ झगड़ा हुआ था वहाँ गणेश पहले से मौजूद था फिर क्या उक्त व्यक्ति ने गणेश के ऊपर एक के बाद एक डंडे से वार किया जिससे मौके पर ही गणेश निषाद की मौत हो गई. घटना को अंजाम देकर हत्यारा मौके से फरार हो गया था जिसे पुलिस ने अपने कस्टडी में लिया है. बताते है कि मृतक गणेश निषाद जो कि नागपुर में रहता था और वही इनका कारोबार चल रहा था. गणेश नागपुर में जेसीबी चलाने का काम करता था. दो माह पहले पिता की मौत हो जाने के बाद वर्तमान में गॉव कुकुरमुड़ा में ही रह रहा था. इधर खैरागढ़ पुलिस को सुचना मिलते ही गॉव कुकुरमुड़ा पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कर परिजनों सौप दिया गया है. बहरहाल खैरागढ़ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

ग्रामीणों के द्वारा हत्या के मामले में नामजद शिकायत की गई है। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया गया है. बहरहाल नामजद व्यक्ति पुलिस कस्टडी में है।

लालचंद मोहले एसडीओपी खैरागढ़

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page