KCGछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

जुए के अड्डों पर पुलिस का कहर, गंडई में दबोचे गये 8 जुआरी

सत्यमेव न्यूज गंडई। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए गंडई पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर जुआ खेलते हुए कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 4170 रुपये नगद और ताश के पत्ते जब्त किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर ग्राम हरडण्डा में स्कूल के सामने मंच के पास कुछ लोग ताश के जरिए दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई करते हुए प्रेमदास मरकण्डे (20), दीपक मरकण्डे (19) और सुरेन्द्र मरकण्डे (25) को पकड़ा। इनके पास से 52 पत्ती ताश जुआ फड़ और 1390 रुपये नगद जब्त किए गए। इसी तरह दूसरी कार्रवाई ग्राम कृतबास में नदी किनारे कौहा पेड़ के नीचे की गई, जहां जुआ खेल रहे पांच लोगों को रंगे हाथ पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों में त्रिलोक निषाद (28), रोशन पटेल (28), देवव्रत वर्मा (26), गजेन्द्र पटेल (25) और अविनाश पटेल (30) शामिल हैं। इनके कब्जे से 52 पत्ती ताश, 2780 रुपये नगद और एक प्लास्टिक बोरी बरामद की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया। गंडई थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में जुए जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page