KCG

जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त पेट्रोल-डीजल, अफवाहों से बचने की अपील

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले के किसी भी पेट्रोल पंप पर ईंधन की कमी या ड्राई आउट जैसी स्थिति नहीं है। सभी पेट्रोल पंपों पर नियमित आपूर्ति जारी है और पर्याप्त मात्रा में ईंधन का भंडारण किया गया है। जिले में कुल 33 पेट्रोल पंप संचालित हैं जिनमें इंडियन ऑयल के 6, भारत पेट्रोलियम के 13 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 14 पेट्रोल पंप शामिल हैं। सभी केंद्रों पर उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला खाद्य अधिकारी भुनेश्वर चेलक के अनुसार 1 जून 2026 की स्थिति में जिले में 231.54 किलोलीटर पेट्रोल तथा 312.75 किलोलीटर डीजल का स्टॉक उपलब्ध है। यह मात्रा जिले की वर्तमान जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। वर्तमान में पेट्रोल 108.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 102.11 रुपये प्रति लीटर की दर से विक्रय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ईंधन आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि आम लोगों और वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पर्याप्त भंडारण और नियमित आपूर्ति के कारण जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। प्रशासन ने नागरिकों से किसी भी तरह की भ्रामक सूचना या अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा आवश्यकता अनुसार सामान्य रूप से ईंधन क्रय करने की अपील की है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page