KCG

जिले के 30 श्रद्धालु रामलला दर्शन के लिये अयोध्या रवाना

सत्यमेव न्यूज खैरागढ. जिले के 30 राम भक्तों को जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार की सुबह हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रद्धालु कार से खैरागढ़ से दुर्ग व दुर्ग से विशेष ट्रेन से अयोध्या पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं ने इस योजना के लिये मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये बताया कि इस योजना से हम लोगों का श्रीराम लला के दर्शन करने का सपना पूरा हो रहा है। इस दौरान जिला पंचायत सभापति घम्मन साहू, अपर कलेक्टर प्रेम कुमार पटेल, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिशिर शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व अधिकारी कर्मचारी और जाने वाले श्रद्धालु मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page