जिला केसीजी कलार समाज का निर्विरोध चुनाव संपन्न
दीनदयाल सिन्हा पुनः जिलाध्यक्ष निर्वाचित
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में सिन्हा समाज जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का निर्वाचन संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्य संगठन के लिए जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री एवं कोषाध्यक्ष, महिला मोर्चा के लिए अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, युवामंच अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष के लिए प्रतिभागियों ने नामांकन दाखिल किया जिसमे मुख्य संगठन के लिए अध्यक्ष पद पर जालबांधा निवासी अंचल के समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी दीनदयाल सिन्हा को पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। जिला महामंत्री पद पर भंडारपुर निवासी त्रिभुवन कुमार सिन्हा एवं कोषाध्यक्ष पद पर खैरागढ़ निवासी भगवती प्रसाद सिन्हा निर्विरोध निर्वाचित हुये। समाज के जिला महिला मोर्चा में अध्यक्ष श्रीमती उमा सिन्हा, सचिव श्रीमती सीमा सिन्हा एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिन्हा निर्विरोध निर्वाचित हुई। जिला युवामोर्चा में अध्यक्ष पुनाराम सिन्हा, सचिव ऋषभ सिन्हा एवं कोषाध्यक्ष नागेंद्र सिन्हा निर्विरोध निर्वाचित हुए। नामांकन कार्य में जिला संरक्षक शिवराम सिन्हा, निर्वाचन अधिकारी हीरालाल सिन्हा, राजनांदगांव शहर मंडलेश्वर नाथु राम सिन्हा, खैरागढ़ मंडलेश्वर कुंभलाल सिन्हा, खैरागढ़ मंडल के सचिव घनश्याम सिन्हा, कोषाध्यक्ष उदय कुमार सिन्हा साल्हेवारा मंडलेश्वर दुलेश्वर सिन्हा, समाज सेवक अजीत सिन्हा, आत्मा राम सिन्हा, तीरथ सिन्हा, गंगादास सिन्हा, बिसाहुराम सिन्हा, आनंद राम सिन्हा, भीखम सिन्हा, विष्णु सिन्हा, पुनाराम सिन्हा, नागेश सिन्हा, राजेश सिन्हा, पतिराम, नरोतम सिन्हा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।