Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
राजनांदगांव

जिला अध्यक्ष बनने के बाद घम्मन का भाजपाईयों ने किया स्वागत

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. नवगठित जिला केसीजी के प्रथम भाजपा जिला अध्यक्ष बनते ही भाजपाईयों ने घम्मन साहू का भव्य स्वागत किया. इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रान्त सिंह उपस्थित रहे. मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में मंडल भारतीय जनता पार्टी खैरागढ़ शहर द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष घम्मन साहू का स्वागत कार्यक्रम रखा गया जिसमें विक्रांत सिंह ने आगामी कार्य योजना को लेकर के समस्त कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शित किया और आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में समस्त कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में चुनाव में विजय होने की बात कही. नवनियुक्त जिलाध्यक्ष घम्मन साहू ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये अपने पूर्व के कार्यकाल को याद कर बताया कि बूथ से लेकर शक्ति केंद्र स्तर पर उसके बाद मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी से लेकर जिला पंचायत के निर्वाचन तक आप सभी का आशीर्वाद एवं सहयोग मिला, आगे भी आप सभी एक जिला अध्यक्ष के रूप में अपने-अपने बूथ, शक्ति केंद्र एवं मंडलों में भारतीय जनता पार्टी के लिये अपनी सेवा एवं सुझाव प्रदान करें.

इस दौरान खैरागढ़ शहर मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, विकेश गुप्ता, भानु वर्मा, चेतन वर्मा, सूर्यदमन सिंह, रामाधार रजक, चंद्रशेखर यादव, रामकुमार वर्मा, आलोक श्रीवास, कमलेश कोठले, विनय देवांगन, नंद चंद्राकर, रूपेंद्र रजक , आयश सिंह, मंजीत सिंह, ललित चोपड़ा, जैनेन्द्र जंघेल, नरेंद्र श्रीवास, हेम लाल, ज्ञानचंद, महिला मोर्चा से उमा सिन्हा, रेखा देवदास, योगिता देवांगन व प्रमिला रजक सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page