KCGशिक्षा

ग्रामीण प्रतिभाओं को नई उड़ान दे रहा नवप्रयास कोचिंग

सत्यमेव न्यूज गंडईपंडरिया। ग्रामीण एवं जरूरतमंद परिवारों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं के लिए तैयार करने की दिशा में नगर में संचालित निःशुल्क नवोदय-प्रयास कोचिंग संस्थान ‘नवप्रयास’ लगातार प्रभावी प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों को प्रयास जवाहर नवोदय विद्यालय एवं सैनिक स्कूल जैसी प्रवेश परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराने के उद्देश्य से रविवार 6 सितंबर को शासकीय नवीन पूर्व माध्यमिक शाला गंडई में प्री-टेस्ट आयोजित किया गया। प्री-टेस्ट में गंडई नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से करीब 430 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। परीक्षा के परिणाम के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर 100 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को संस्था द्वारा पूर्णतः निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी।

नवप्रयास कोचिंग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है जो आर्थिक या अन्य कारणों से महंगी कोचिंग सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। संस्था द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय सैनिक स्कूल एकलव्य विद्यालय एनएमएमएस प्रयास विद्यालय तथा श्रेष्ठा जैसी प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। संस्था का संचालन बीईओ सुधाकर के निर्देशन में तथा संयोजक कौशल राजपूत और प्रधान पाठक यांत्री पडवार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

नवप्रयास कोचिंग के पिछले शैक्षणिक सत्र का परिणाम विद्यार्थियों और संस्था के लिए प्रेरणादायी रहा। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कुल 62 विद्यार्थियों का चयन हुआ। जवाहर नवोदय विद्यालय में खुशांश वर्मा, विक्रम मंडावी, प्रणव राजपूत और तुमेश कांवरे का चयन हुआ। वहीं सैनिक स्कूल के लिए खुशांश वर्मा, प्रणव राजपूत, मोक्ष वैष्णव, ओजस साहू और विदुषी वर्मा चयनित हुए। इसी तरह एकलव्य विद्यालय में विक्रम मंडावी, मनीष नेताम, भावना धुर्वे, लिहान धुर्वे, तृप्ति नेताम और निहारिका मरकाम सहित छह विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। इसके अलावा एनएमएमएस परीक्षा में 20 तथा प्रयास विद्यालय में 27 विद्यार्थियों का चयन हुआ। पिछले सत्र की यह उपलब्धि वर्तमान सत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन रही है। सफल विद्यार्थी नए अभ्यर्थियों के लिए रोल मॉडल के रूप में उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

संस्था से मिली जानकारी के अनुसार प्री-टेस्ट के आधार पर चयनित 100 विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क प्रयास कोचिंग का शुभारंभ रविवार 13 सितंबर 2026 से किया जाएगा। संस्था का लक्ष्य विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराकर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए तैयार करना है। प्री-टेस्ट के आयोजन में समन्वयक राजेश श्रीवास्तव, खेमशंकर साहू, उज्जवल नामदेव, पुनेश्वर देवांगन, वीरेन्द्र कुमार वर्मा, महेश वर्मा, पूर्णेश वैष्णव, दीपक मिश्रा, मयाराम राठौर, खेम जघेल, भागचंद साहू, जगदीश पटेल, पीताम्बर मेरावी, शेषनारायण साहू, सुशील कुमार साहू, पुरुषोत्तम साहू, लक्ष्मी निर्मलकर, देवेन्द्र साहू, लोमश पटेल सहित संस्था के शिक्षकगण एवं सहयोगी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page